एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में तेजी के बीच डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे बढ़कर 73.49 रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डॉलर के कमजोर होने और घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के रुख के बीच सोमवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया छह पैसे बढ़कर 73.49 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | शेयर बाजार में तेजी के बीच डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे बढ़कर 73.49 रुपये पर

मुंबई, 28 दिसंबर डॉलर के कमजोर होने और घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के रुख के बीच सोमवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया छह पैसे बढ़कर 73.49 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी संस्थागत निवेशकों के सतत निवेश के कारण भी रुपये को समर्थन प्राप्त हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डालर के मुकाबले रुपये में कारोबार की शुरुआत 73.52 रुपये प्रति डालर की दर पर हुई। डालर- रुपये की विनिमय दर कारोबार के दौरान ऊंचे में 73.47 रुपये और नीचे में 73.61 रुपये प्रति डालर तक घटबढ़ में रही।

कारोबार की समाप्ति पर अंतत: रुपया 73.49 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ। पिछले दिन के बंद भाव की तुलना में यह छह पैसे ऊंचा रहा।

इससे पहले बृहस्पतिवार को डालर- रुपये की विनिमय दर 73.55 रुपये प्रति डालर रही थी। क्रिसमस के कारण शुक्रवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार और शेयर बाजार बंद रहे।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की मजबूती को आंकने वाला डालर इंडेक्स 0.25 प्रतिशत घटकर 89.99 रह गया।

बाजार आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार को 1,225.69 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

वहीं, वैश्विक कच्चे तेल बाजार में ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 1.31 प्रतिशत बढ़कर 51.96 डालर प्रति बैरल हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2020 07:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).