एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे की बढ़त के साथ 83.95 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी के बीच शुक्रवार को रुपया सीमित दायरे में मजबूत हुआ और दो पैसे की बढ़त के साथ 83.95 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे की बढ़त के साथ 83.95 प्रति डॉलर पर

मुंबई, नौ अगस्त स्थानीय शेयर बाजारों में तेजी के बीच शुक्रवार को रुपया सीमित दायरे में मजबूत हुआ और दो पैसे की बढ़त के साथ 83.95 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू बाजारों में तेजी से रुपये में मामूली बढ़त दर्ज हुई। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने स्थानीय मुद्रा की बढ़त को सीमित कर दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.95 प्रति डॉलर पर खुला। दिन में उसने 83.96 और 83.88 प्रति डॉलर के निचले व उच्च दायरे में कारोबार किया। अंत में यह 83.95 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव के मुकाबले दो पैसे की बढ़त है।

रुपया बृहस्पतिवार को 83.97 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.15 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.30 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स 819.69 अंक यानी 1.04 प्रतिशत बढ़कर 79,705.91 अंक पर, जबकि निफ्टी 250.50 अंक यानी 1.04 प्रतिशत बढ़कर 24,367.50 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,626.73 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2024 05:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).