जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे की बढ़त के साथ 83.49 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख से रुपये को समर्थन मिला और बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में कारोबार करते हुए दो पैसे मजबूत होकर 83.49 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। वहीं कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।
मुंबई, 11 जुलाई घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख से रुपये को समर्थन मिला और बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में कारोबार करते हुए दो पैसे मजबूत होकर 83.49 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। वहीं कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.49 पर खुला जो पिछले बंद भाव से दो पैसे की बढ़त है।
रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.51 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.93 पर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.76 प्रतिशत की बढ़त के साथ 85.73 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 583.96 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2024 10:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

