जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे की बढ़त के साथ 83.25 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो पैसे की बढ़त के साथ 83.25 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। स्थानीय शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच रुपये ने एक सीमित दायरे में कारोबार किया।
मुंबई, 17 अक्टूबर रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले दो पैसे की बढ़त के साथ 83.25 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। स्थानीय शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख के बीच रुपये ने एक सीमित दायरे में कारोबार किया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि सकारात्मक घरेलू बाजारों के कारण रुपया थोड़े सकारात्मक रुख के साथ कारोबार कर रहा है। हालांकि, मजबूत अमेरिकी डॉलर और पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष को लेकर चिंताओं से इसका लाभ सिमट गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.24 पर खुला। दिन में यह 83.22 से 83.26 प्रति डॉलर के बीच कारोबार करने के बाद 83.25 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह पिछले बंद भाव से दो पैसे की बढ़त है।
रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबल 83.27 पर बंद हुआ था।
बीएनपी परिबा बाय शेयरखान में अनुसंधान विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि वैश्विक बाजारों में जोखिम उठाने की क्षमता बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के कारण रुपया थोड़ा सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा। पश्चिम एशियाई संघर्ष को रोकने के लिए राजनयिक प्रयास भी जोखिम वाली संपत्तियों का समर्थन कर सकते हैं।’’
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.33 पर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.41 प्रतिशत की बढ़त के साथ 90.02 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 261.16 अंक की तेजी के साथ 66,428.09 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को शुद्ध रूप से 263.68 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2023 08:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

