एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 17 पैसे की तेजी के साथ 83.33 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सकारात्मक घरेलू बाजार तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों के ताजा निवेश की उम्मीद के कारण शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे की मजबूती के साथ 83.33 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया 17 पैसे की तेजी के साथ 83.33 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 17 मई सकारात्मक घरेलू बाजार तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों के ताजा निवेश की उम्मीद के कारण शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे की मजबूती के साथ 83.33 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के डॉलर की बिकवाली करने के कारण भी रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.50 प्रति डॉलर पर खुला और कारोबार के दौरान 83.32 प्रति डॉलर के दिन के उच्चतम तथा 83.50 प्रति डॉलर के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 17 पैसे की तेजी के साथ 83.33 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 83.50 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि फेडरल रिजर्व के आक्रामक रुख तथा कमजोर एशियाई और यूरोपीय बाजारों के बीच डॉलर के मजबूत होने से रुपया थोड़ा नकारात्मक रहेगा। हालांकि, घरेलू बाजारों में सकारात्मक रुख रुपये को निचले स्तर पर समर्थन दे सकता है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘साथ ही किसी भी ताजा एफआईआई प्रवाह या रिजर्व बैंक के हस्तक्षेप से रुपये को निचले स्तर पर समर्थन मिल सकता है।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 104.73 हो गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 83.38 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 253.31 अंक की तेजी के साथ 73,917.03 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजर में बिकवाल रहे और उन्होंने बृहस्पतिवार शुद्ध रूप से 776.49 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2024 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).