एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपये में 16 पैसे की तेजी, वित्त वर्ष 2021-22 में 3.61 प्रतिशत टूटा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशियाई मुद्राओं में मजबूती तथा कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में गिरावट के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे की तेजी के साथ 75.74 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपये में 16 पैसे की तेजी, वित्त वर्ष 2021-22 में 3.61 प्रतिशत टूटा

मुंबई, 31 मार्च एशियाई मुद्राओं में मजबूती तथा कच्चे तेल की वैश्विक कीमतों में गिरावट के बीच विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे की तेजी के साथ 75.74 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

हालांकि, डॉलर के मजबूत होने तथा कच्चे तेल के दाम बढ़ने से वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपये में 264 पैसे अथवा 3.61 प्रतिशत की गिरावट आई है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 75.67 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान रुपये ने 75.66 रुपये के उच्चतम स्तर और 75.83 रुपये के निम्नतम स्तर को छुआ। कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 16 पैसे की तेजी के साथ 75.74 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। बुधवार को रुपया 17 पैसे की गिरावट दर्शाता 75.90 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार के मुताबिक, मजबूत एशियाई मुद्राओं और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद बृहस्पतिवार को रुपये में तेजी आई। तिमाही आधार पर यह डॉलर के मुकाबले लगातार दूसरी तिमाही थी जब गिरावट आई और मार्च, 2020 के बाद प्रतिशत के लिहाज से सबसे कमजोर तिमाही रही।

छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.40 प्रतिशत की तेजी के साथ 98.18 हो गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 5.59 प्रतिशत की भारी गिरावट के साथ 107.11 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 115.48 अंक की गिरावट के साथ 58,568.51 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 1,357.47 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2022 09:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).