एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 11 पैसे की तेजी के साथ 82.85 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया 11 पैसे की तेजी के साथ 82.85 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया 11 पैसे की तेजी के साथ 82.85 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 22 फरवरी विदेशी बाजारों में डॉलर के कमजोर होने के कारण अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को रुपया 11 पैसे की तेजी के साथ 82.85 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजार की तेजी के कारण भी रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.94 प्रति डॉलर पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 82.82 प्रति डॉलर के उच्चस्तर को छू गया और अंत में 82.85 प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 11 पैसे की बढ़त है। बुधवार को रुपया 82.96 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘ऋण बाजार में डॉलर के प्रवाह और प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर में नरमी के बीच भारतीय रुपये में तेजी आई।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की तेजी के साथ 104.03 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.17 प्रतिशत की तेजी के साथ 83.17 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 535.15 अंक की बढ़त के साथ 73,158.24 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 1,410.05 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2024 10:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).