एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की तेजी के साथ 73.15 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में लगाजार दूसरे दिन भी तेजी रही। विदेशी संस्थागत निवेशकों के सतत निवेश और डॉलर के कमजोर होने से विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया 10 पैसे बढ़कर 73.15 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की तेजी के साथ 73.15 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

मुंबई, 13 जनवरी रुपये में लगाजार दूसरे दिन भी तेजी रही। विदेशी संस्थागत निवेशकों के सतत निवेश और डॉलर के कमजोर होने से विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को रुपया 10 पैसे बढ़कर 73.15 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.16 पर खुला 73.10 से 73.23 के दायरे में रहा। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद के मुकाबले 10 पैसे की तेजी दर्शाता 73.15 पर बंद हुआ। इससे पहले मंगलवार को कारोबार बंद होने के समय विनिमय दर 73.25 रुपये प्रति डालर थी।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक कारोबार के अंत में 24.79 अंक की हानि के साथ 49,492.32 अंक पर बंद हुआ।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत बढ़कर 90.15 अंक हो गया।

कच्चे तेल के वैश्विक बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.18 प्रतिशत बढ़कर 56.68 डालर प्रति बैरल हो गया।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने हुए हैं और उनकी ओर से मंगलवार को 571.47 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीद की गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2021 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).