जरुरी जानकारी | रुपया 10 पैसे की बढ़त के साथ 83.66 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को 10 पैसे की तेजी के साथ 83.66 (अस्थायी) प्रति डॉलर के दो माह के उच्चस्तर पर पहुंच गया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा मानक ब्याज दर में 0.50 प्रतिशत की कटौती के बाद निवेशकों की कारोबारी धारणा मजबूत होने से रुपये में तेजी आई।

मुंबई, 19 सितंबर अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को 10 पैसे की तेजी के साथ 83.66 (अस्थायी) प्रति डॉलर के दो माह के उच्चस्तर पर पहुंच गया। अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा मानक ब्याज दर में 0.50 प्रतिशत की कटौती के बाद निवेशकों की कारोबारी धारणा मजबूत होने से रुपये में तेजी आई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू शेयरों में भारी लिवाली तथा विदेशी कोषों का निवेश बढ़ने से रुपये को समर्थन प्राप्त हुआ।

उन्होंने कहा कि साथ ही, फेडरल रिजर्व की घोषणा के बाद अमेरिकी मुद्रा में कुछ शुरुआती बढ़त दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था में मंदी के डर को रोकने में विफल रही।

इसके अलावा, कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने रुपये के लाभ को सीमित कर दिया।

उन्होंने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक के सक्रिय हस्तक्षेप के कारण रुपया एक सीमा के भीतर स्थिर बना हुआ है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 83.70 पर खुला और कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.56 के दिन के उच्चतम स्तर को छू गया और बाद में यह 83.73 के ​​निचले स्तर तक आया। अंत में यह 83.66 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से 10 पैसे अधिक है।

रुपये ने इससे पूर्व इस वर्ष 22 जुलाई को इसी बंद स्तर को हासिल किया था।

रुपया मंगलवार को 10 पैसे की बढ़त के साथ 83.76 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

महाराष्ट्र सरकार द्वारा घोषित अवकाश के कारण बुधवार को विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार बंद रहा।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि बृहस्पतिवार को रुपया मजबूत हुआ और इसने दो महीने के उच्चतम स्तर पर कारोबार किया, क्योंकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा घोषित आधा प्रतिशत की ब्याज दर कटौती के बाद घरेलू शेयर बाजारों ने नए सर्वकालिक उच्चस्तर को छुआ।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत गिरकर 100.27 रह गया।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.05 प्रतिशत बढ़कर 74.42 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

घरेलू शेयर बाजारों में 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 236.57 अंक बढ़कर 83,184.80 अंक के नए उच्चस्तर पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 38.25 अंक बढ़कर 25,415.80 अंक पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 1,153.69 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस