जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपया 9 पैसे चढ़कर 82.16 प्रति डॉलर पर पहुंचा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल के दामों में नरमी के चलते रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 9 पैसे चढ़कर 82.16 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
मुंबई, 20 अप्रैल कच्चे तेल के दामों में नरमी के चलते रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 9 पैसे चढ़कर 82.16 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि रुपये को घरेलू शेयर बाजार में तेजी का लाभ भी मिला।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.21 पर खुला। इसके बाद 9 पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए यह 82.16 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
बुधवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 82.25 पर बंद हुआ था।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.29 डॉलर प्रति बैरल पर था।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 फीसदी की गिरावट के साथ 101.93 पर आ गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2023 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

