जरुरी जानकारी | अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया सात पैसे बढ़कर 73.42 रुपये प्रति डालर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में तेजी और अमेरिकी मुद्रा के कमजोर पड़ने से विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डालर के मुकाबले रुपया सात पैसे बढ़कर 73.42 रुपये (अस्थाई) प्रति डालर पर बंद हुआ।
मुंबई, 29 दिसंबर घरेलू शेयर बाजार में तेजी और अमेरिकी मुद्रा के कमजोर पड़ने से विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डालर के मुकाबले रुपया सात पैसे बढ़कर 73.42 रुपये (अस्थाई) प्रति डालर पर बंद हुआ।
बाजार सूत्रों के अनुसार विदेशी मुद्रा प्रवाह लगातार जारी रहने से रुपये को समर्थन मिला।
अंतर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में घरेलू मुद्रा की शुरुआत डालर के मुकाबले 73.42 रुपये प्रति डालर पर हुई। कारोबार आगे बढ़ने के साथ ही यह और चढ़कर 73.34 रुपये की ऊंचाई तक गया। वहीं कारोबार के दौरान उसने 73.44 रुपये प्रति डालर के निचले स्तर को भी छुआ। अंत में रुपया 73.42 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ। यह दर पिछले बंद भाव के मुकाबले सात पैसे ऊंची रही।
सोमवार को डालर के मुकाबले रुपया 73.49 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था।
इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की स्थिति को दर्शाने वाला डालर सूचकांक 0.32 प्रतिशत गिरकर 90.04 पर आ गया।
एक्सचेंज के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने रहे जहां सोमवार को उन्होंने 1,588.93 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।
इस बीच वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 1.24 प्रतिशत बढ़कर 51.49 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 29, 2020 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

