एजेंसी न्यूज

Rupee vs Dollar: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे चढ़कर 82.54 पहुंचा

घरेलू और वैश्विक शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के साथ ही विदेशी कोषों की लिवाली के चलते रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले छह पैसे बढ़कर 82.54 पर पहुंच गया.

Rupee vs Dollar: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे चढ़कर 82.54 पहुंचा
Dollar vs Rupee (Photo Credit: Pixabay)

मुंबई, 29 मई: घरेलू और वैश्विक शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के साथ ही विदेशी कोषों की लिवाली के चलते रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले छह पैसे बढ़कर 82.54 पर पहुंच गया. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.57 पर मजबूती के साथ खुला और बढ़त दर्ज करते हुए 82.51 के स्तर पर पहुंच गया. बाद में यह पिछले बंद भाव से छह पैसे की तेजी के साथ 82.54 पर कारोबार कर रहा था. यह भी पढ़ें: Rupee vs Dollar: शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे चढ़कर 82.81 पहुंचा

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 82.60 पर बंद हुआ था. इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 फीसदी गिरकर 104.18 पर आ गया.

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.69 फीसदी बढ़कर 77.48 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 350.15 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 29, 2023 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).