जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 44 पैसे चढ़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी कोषों की लिवाली में तेजी के चलते रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 44 पैसे बढ़कर 79.30 पर पहुंच गया।
मुंबई, 17 अगस्त विदेशी कोषों की लिवाली में तेजी के चलते रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 44 पैसे बढ़कर 79.30 पर पहुंच गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि मुद्रास्फीति के दबाव में नरमी के बीच घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक शुरुआत से भी निवेशकों की धारणा को बल मिला।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 79.32 पर तेजी के साथ खुला, और फिर 79.30 पर पहुंच गया। इस तरह रुपये ने पिछले बंद के मुकाबले 44 पैसे की वृद्धि दर्ज की।
रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे की गिरावट के साथ 79.74 पर बंद हुआ था।
विदेशी मुद्रा बाजार सोमवार को स्वतंत्रता दिवस और मंगलवार को पारसी नव वर्ष के अवसर पर बंद था।
इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत फिसलकर 106.44 पर आ गया।
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.34 प्रतिशत बढ़कर 92.65 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को शुद्ध रूप से 1,376.84 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 17, 2022 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

