जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 43 पैसे की तेजी के साथ 73.39 के स्तर पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी कोषों की लगातार आवक और डॉलर के कमजोर रुख के चलते शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 43 पैसे की तेजी के साथ 73.39 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुआ।
मुंबई, 28 अगस्त विदेशी कोषों की लगातार आवक और डॉलर के कमजोर रुख के चलते शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 43 पैसे की तेजी के साथ 73.39 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू मुद्रा किसी उतार-चढ़ाव के बिना खुली, लेकिन जल्द ही बढ़त दर्ज करते हुए अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.39 के स्तर पर बंद हुई, जो पिछले बंद भाव 73.82 के मुकाबले 43 पैसे अधिक है।
दिन के कारोबार के दौरान रुपये ने 73.29 के ऊपरी स्तर और 73.87 के निचले स्तर को देखा।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों की आवक जारी रहने और घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के साथ ही अमेरिकी डॉलर की कमजोरी ने रुपये को बढ़ावा दिया।
यह भी पढ़े | Cashback Offer: एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग पर अभी बचाएं 50 रुपये, Amazon Pay पर ऐसे मिलेगा फायदा.
छह प्रमुख मु्द्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.72 प्रतिशत गिरकर 92.33 पर आ गया।
शेयर बाजार के ताजा आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने गुरुवार को सकल आधार पर 1,164.32 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
ब्रेंट क्रूड वायदा 0.33 प्रतिशत गिरकर 44.94 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2020 02:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

