एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपये में डालर के मुकाबले 30 पैसे चढ़ कर दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में भारी तेजी के बीच डालर के साथ रुपये की विनिमय दर में लगातार तीसरे दिन तेजी रही। बुधवार को रुपया 30 पैसे की तेजी के साथ करीब दो सप्ताह के उच्चतम स्तर 74.36 प्रति डालर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपये में डालर के मुकाबले 30 पैसे चढ़ कर दो सप्ताह के उच्चतम स्तर पर

मुंबई, 28 अप्रैल घरेलू शेयर बाजार में भारी तेजी के बीच डालर के साथ रुपये की विनिमय दर में लगातार तीसरे दिन तेजी रही। बुधवार को रुपया 30 पैसे की तेजी के साथ करीब दो सप्ताह के उच्चतम स्तर 74.36 प्रति डालर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मविनिमय बाजार 74.49 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। दिन में डालर 74.29 से 74.50 रुपये के बीच रहा। अंत में रुपये की विनिमय दर पिछले बंद से 30 पैसे मजबूत हो 74.36 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुयी।

पिछले दिन बाजार 74.66 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

शेयरखान बाय बीएनपी परिबा के शोध विश्लेषक,सैफ मुकादम ने कहा, ‘‘घरेलू बाजार में जोखिम सहने की क्षमता बढ़ने से भारतीय रुपये में सुधार आया। लेकिन डॉलर के अन्य मुद्राओं के समक्ष मजबूत होने और विदेशी संस्थागत निवेशकों की स्थानीय बाजार में बिकवाली के जोर से रुपये की तेजी पर अंकुश लगा।’’

इस बीच, छह मुद्राओं के बीच डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत की तेजी के साथ 91.03 हो गया।

वैश्विक कच्चातेल बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 0.18 प्रतिशत मजबूत हो 66.54 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 789.70 अंकों की तेजी के साथ 49,733.84 अंक पर बंद हुआ।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 1,454.75 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2021 09:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).