एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे चढ़कर 81.95 पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे बढ़कर 81.95 के स्तर पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे चढ़कर 81.95 पर

मुंबई, 16 जून घरेलू शेयर बाजारों में तेजी और कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 30 पैसे बढ़कर 81.95 के स्तर पर पहुंच गया।

विश्लेषकों ने कहा कि स्थानीय शेयर बाजारों में एफआईआई की लिवाली ने भी रुपये की धारणा को मजबूती दी।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.97 पर खुला और फिर पिछले बंद भाव के मुकाबले 30 पैसे की बढ़त के साथ 81.95 पर पहुंच गया।

रुपया इससे पहले बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले गिरकर 82.25 पर बंद हुआ था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड शुक्रवार को 0.22 फीसदी फिसलकर 75.50 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत बढ़कर 102.23 पर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2023 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).