एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे बढ़कर 82.40 पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. व्यापक आर्थिक आंकड़ों के सकारात्मक रहने और घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की तेजी के साथ 82.40 के स्तर पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे बढ़कर 82.40 पर

मुंबई, 13 जून व्यापक आर्थिक आंकड़ों के सकारात्मक रहने और घरेलू शेयर बाजारों में तेजी के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की तेजी के साथ 82.40 के स्तर पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.42 पर खुला और फिर अपने पिछले बंद भाव से तीन पैसे की बढ़त के साथ 82.40 पर पहुंच गया।

शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 82.46 के निचले स्तर पर पहुंच गया था। हालांकि, यहां से भारतीय मुद्रा से वापसी की।

रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले 82.43 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत गिरकर 103.44 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.71 प्रतिशत बढ़कर 72.35 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 626.62 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2023 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).