जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 28 पैसे चढ़कर 74.73 रुपये पर बंद हुआ
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने और घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 28 पैसे की मजबूती के साथ 74.73 (अस्थायी) रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।
मुंबई, 26 अप्रैल वैश्विक बाजारों में अमेरिकी मुद्रा के कमजोर होने और घरेलू शेयर बाजार में तेजी के रुख से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 28 पैसे की मजबूती के साथ 74.73 (अस्थायी) रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया 74.81 प्रति डॉलर पर खुला। उसके बाद कारोबार के दौरान यह 74.67 से 74.88 रुपये प्रति डॉलर के बीच रहा। अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 28 पैसे की तेजी दर्शाता 74.73 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ। पिछले कारोबार सत्र शूक्रवार को रुपया 75.01 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत के नुकसान के साथ 90.78 रह गया।
इस बीच, वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.86 प्रतिशत के नुकसान के साथ 64.88 डॉलर प्रति बैरल रह गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे जिन्होंने शुक्रवार को बाजार में 1,360.76 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।
राजेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2021 05:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

