जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे बढ़कर 81.67 पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा में ऊपरी स्तर से गिरावट के चलते रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 26 पैसे बढ़कर 81.67 पर पहुंच गया।
मुंबई, 24 नवंबर अमेरिकी मुद्रा में ऊपरी स्तर से गिरावट के चलते रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 26 पैसे बढ़कर 81.67 पर पहुंच गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 81.72 पर खुला, और फिर मजबूती के साथ 81.67 के स्तर पर पहुंच गया। इस तरह स्थानीय मुद्रा ने पिछले बंद भाव के मुकाबले 26 पैसे की बढ़त दर्ज की।
बुधवार को रुपया 18 पैसे की गिरावट के साथ 81.85 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.41 प्रतिशत गिरकर 105.63 पर आ गया।
वैश्विक तेल सूचकांक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.21 प्रतिशत गिरकर 85.23 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक विदेशी निवेशकों ने बुधवार को 789.86 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिक्री की थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2022 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

