एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे चढ़कर 82.10 पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी पूंजी की आवक और कच्चे तेल के दामों में गिरावट होने से रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 24 पैसे चढ़कर 82.10 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे चढ़कर 82.10 पर पहुंचा

मुंबई, 31 मार्च विदेशी पूंजी की आवक और कच्चे तेल के दामों में गिरावट होने से रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 24 पैसे चढ़कर 82.10 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

घरेलू शेयर बाजार में तेजी और अमेरिकी डॉलर में कमजोरी का लाभ भी घरेलू मुद्रा को मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.12 पर खुला। शुरुआती सौदों में यह 82.16 के 82.10 के बीच कारोबार कर रहा था।

रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले 18 पैसे की गिरावट के साथ 82.34 प्रति डॉलर के भाव पर आ गया था। रामनवमी के अवसर पर बृहस्पतिवार को बाजार बंद थे।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 102.20 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79.08 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक बुधवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 1,245.39 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2023 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).