एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे चढ़कर 81.73 पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 24 पैसे चढ़कर 81.73 पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे चढ़कर 81.73 पर पहुंचा

मुंबई, छह मार्च घरेलू शेयर बाजार में सकारात्मक रुख के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 24 पैसे चढ़कर 81.73 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों की आवक से भी घरेलू मुद्रा को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 81.85 पर खुला और पिछले बंद भाव के मुकाबले 24 पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए 81.73 के स्तर पर पहुंच गया।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.97 पर बंद हुआ था।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक स्तर पर जोखिम संबंधी धारणाओं में सुधार आने और विदेशी पूंजी की ताजा आवक से रुपये को बल मिल सकता है। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में नरमी तथा डॉलर सूचकांक में कमजोरी से भी घरेलू मुद्रा को समर्थन मिल सकता है।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 फीसदी गिरकर 104.43 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.70 प्रतिशत गिरकर 85.23 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 246.24 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2023 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).