जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे की तेजी के साथ 72.77 पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रमुख विदेशी मुद्राओं के समक्ष अमेरिकी मुद्रा में नरमी के के बीच मंगलवार को रुपये की विनिमय दर 19 पैसे की मजबूती के साथ 72.77 प्रति डॉलर पर बंद हुई।
मुंबई, 25 मई प्रमुख विदेशी मुद्राओं के समक्ष अमेरिकी मुद्रा में नरमी के के बीच मंगलवार को रुपये की विनिमय दर 19 पैसे की मजबूती के साथ 72.77 प्रति डॉलर पर बंद हुई।
अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया 72.85 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 72.75 प्रति डॉलर के उच्चस्तर तथा 72.87 प्रति डॉलर के निचले स्तर तक भी गया।
अंत में रुपया पिछले बंद स्तर की तुलना में 19 पैसे की बढ़त के साथ 72.77 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। सोमवार को रुपया 72.96 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.26 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.61 पर आ गया।
वैश्विक तेल बाजार में ब्रेंट क्रूड 0.50 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.12 डॉलर प्रति बैरल पर था बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 14.37 अंक की नाम मात्र की गिरावट के साथ 50,637.53 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 585.36 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध लिवाली की।
बाजार सूत्रों ने कहा कि कोविड-19 के संक्रमण के घटते मामलों की वजह से रुपये को मजबूती प्राप्त हुई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2021 08:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

