एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | डालर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 18 पैसे चढ़कर 73.60 पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख और अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया 18 पैसे चढ़कर 73.60 रुपये प्रति डालर की दर पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | डालर के मुकाबले रुपया शुरुआती कारोबार में 18 पैसे चढ़कर 73.60 पर

मुंबई, सात मई घरेलू शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख और अमेरिकी मुद्रा में कमजोरी के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया 18 पैसे चढ़कर 73.60 रुपये प्रति डालर की दर पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में स्थानीय मुद्रा में कारोबार की शुरुआत 73.62 रुपये प्रति डालर पर हुई। उसके कुछ ही देर बाद यह और मजबूत होकर 73.60 रुपये प्रति डालर पर पहुंच गया। इस स्तर पर यह पिछले दिन के मुकाबले 18 पैसे ऊंचा रहा। शुरुआती कारोबार में एक समय रुपया 73.68 रुपये प्रति डालर के निचले स्तर को भी छू गया।

बृहस्पतिवार को कारोबार की समाप्ति पर अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया 73.78 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था।

रिलायंस सिक्युरिटीज ने एक शोध पत्र में कहा है कि रुपये में कारोबार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। वैश्विक बाजारों में जोखिम क्षमता के बढ़ने और डालर के कमजोर पड़ने से यह मजबूती रही। बहरहाल, कोविड- 19 के बढ़ते मामले रुपये की इस मजबूती को रोक सकते हैं।

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 4,14,188 नये मामले सामने आये हैं जिन्हें मिलाकर संक्रमितों की कुल संख्या 2,14,91,598 तक पहुंच गई है। इनमें वर्तमान में सक्रिय मामलों की संख्या 36 लाख तक पहुंच चुकी है।

इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की मजबूती को आंकने वाला डालर इंडेक्स 0.10 प्रतिशत गिरकर 90.86 अंक रह गया।

वैश्विक बाजारों में कच्चे तेल का बेंचमार्क वायदा भाव 0.70 प्रतिशत बढ़कर 68.57 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 07, 2021 11:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).