एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे चढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति की समीक्षा के नतीजों से पहले गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में 16 पैसे की तेजी आई और यह 74.78 के स्तर पर आ गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे चढ़ा

मुंबई, छह अगस्त भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति की समीक्षा के नतीजों से पहले गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में 16 पैसे की तेजी आई और यह 74.78 के स्तर पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ 74.82 के स्तर पर खुला और तेजी दर्शाता हुआ 74.78 पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 16 पैसे अधिक है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: महंगाई भत्ता को लेकर मिल सकती है ये खुशखबरी, जल्द बड़े फैसले की उम्मीद.

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.94 पर बंद हुआ था।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि निवेशकों का ध्यान आरबीआई की मौद्रिक नीति पर होगा, जिसके नतीजे गुरुवार को आने हैं।

यह भी पढ़े | IIM CAT 2020: आईआईएम कैट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू, ऑफिशियल वेबसाइट iimcat.ac.in के जरिए ऑनलाइन करें आवेदन.

आईएफए ग्लोबल के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी अभिषेक गोयनका ने कहा कि समीक्षा में दरों में 0.25 प्रतिशत कटौती की उम्मीद है। इसके अलावा नीतिगत बयान पर भी सबकी नजर होगी।

कारोबारियों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और अमेरिकी मुद्रा की कमजोरी ने भी रुपये को समर्थन दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2020 10:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).