एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे बढ़कर 81.67 पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की कमजोरी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे बढ़कर 81.67 पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे बढ़कर 81.67 पर पहुंचा

मुंबई, 25 जुलाई विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की कमजोरी के बीच मंगलवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे बढ़कर 81.67 पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने हालांकि कहा कि कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने स्थानीय मुद्रा की बढ़त को सीमित किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 81.74 पर खुला, और फिर बढ़त के साथ 81.67 के स्तर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले 14 पैसे की मजबूती दर्शाता है।

रुपया सोमवार को डॉलर के मुकाबले 81.81 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत गिरकर 101.25 पर आ गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.18 प्रतिशत बढ़कर 82.89 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 82.96 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2023 10:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).