एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे चढ़कर 81.82 पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेश पूंजी की आवक के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे चढ़कर 81.82 पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 13 पैसे चढ़कर 81.82 पर पहुंचा

मुंबई, नौ मार्च विदेश पूंजी की आवक के बीच रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 13 पैसे चढ़कर 81.82 पर पहुंच गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 81.93 पर खुला और पिछले बंद भाव के मुकाबले 13 पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए 81.82 के स्तर पर पहुंच गया।

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.95 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 फीसदी गिरकर 105.63 पर पहुंच गया।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक बुधवार को शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने इस दिन 3,671.56 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.02 प्रतिशत बढ़कर 82.66 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2023 10:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).