एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 12 पैसे की बढ़कर 74.93 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बाजार सूत्रों ने कहा कि हालांकि, विदेशी बाजारों में डॉलर के मामूली रूप से मजबूत होने से रुपये की धरणा प्रभावित हुई।

जरुरी जानकारी | रुपया 12 पैसे की बढ़कर 74.93 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

बाजार सूत्रों ने कहा कि हालांकि, विदेशी बाजारों में डॉलर के मामूली रूप से मजबूत होने से रुपये की धरणा प्रभावित हुई।

अन्तर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, डॉलर के मुकाबले रुपया 75.19 पर कमजोर खुला लेकिन बाद में रुपये में सुधार आया और कारोबार के अंत में यह अपने 75.33 रुपये के बंद भाव के मुकाबले 12 पैसे की मजबूती दर्शाता 74.93 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान रुपये ने 74.92 के दिन के उच्च स्तर और 75.33 के निम्न स्तर को छुआ।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 259.62 अंक की तेजी के साथ 48,803.68 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक मानक माने जाने वाला, ब्रेंट क्रूड वायदा 0.36 प्रतिशत की हानि के साथ 66.34 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर चल रहा था।

इस बीच, विश्व की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला, डॉलर सूचकांक, 0.02 प्रतिशत की मामूली तेजी के साथ 91.69 हो गया।

शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे जहां उन्होंने मंगलवार को बाजार से 730.81 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 15, 2021 06:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).