एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे बढ़कर 73.52 पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में तेजी और अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख के चलते रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे बढ़कर 73.52 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 12 पैसे बढ़कर 73.52 पर बंद

मुंबई, 16 सितंबर घरेलू शेयर बाजार में तेजी और अमेरिकी मुद्रा के कमजोर रुख के चलते रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे बढ़कर 73.52 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले स्थानीय मुद्रा में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। रुपया 73.70 पर खुला और इसमें आगे गिरावट हुई, हालांकि अंत में भारतीय मुद्रा अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.52 के स्तर पर सकारात्मक रुख के साथ बंद हुई। इस तरह रुपये ने पिछले बंद भाव 73.64 के मुकाबले 12 पैसे की बढ़त दर्ज की।

यह भी पढ़े | Pan Card Lost: पैन कार्ड खो जाने पर ना लें टेंशन, ऐसे ऑनलाइन आवेदन कर चंद दिनों में फिर पाएं अपना जरुरी दस्तावेज.

दिन के कारोबार में रुपये ने डॉलर के मुकाबले 73.48 का ऊपरी स्तर और 73.78 का निचला स्तर छुआ।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत गिरकर 92.94 पर आ गया।

यह भी पढ़े | Online PF Withdrawal Process: बिना दफ्तरों के चक्कर काटे ऑनलाइन निकाले अपनी पीएफ राशि, फॉलो करें ये आसन स्टेप्स.

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार थे और उन्होंने मंगलवार को सकल आधार पर 1,170.89 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इसबीच ब्रेंट क्रूड वायदा 2.44 फीसदी बढ़कर 41.52 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2020 02:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).