एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | कमजोर डॉलर से रुपया 12 पैसे बढ़कर 73.52 रुपये प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में तेजी और अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से बुधवार को रुपया 12 पैसे मजबूत होकर 73.52 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | कमजोर डॉलर से रुपया 12 पैसे बढ़कर 73.52 रुपये प्रति डॉलर पर

मुंबई, 16 सितंबर घरेलू शेयर बाजार में तेजी और अमेरिकी डॉलर के कमजोर होने से बुधवार को रुपया 12 पैसे मजबूत होकर 73.52 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

दिन के उत्तरार्द्ध में अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत बयान के आने से पहले अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये में भारी उतार चढ़ाव देखा गया। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सत्र के दौरान रुपये में 73.48 के उच्च स्तर और 73.78 प्रति डॉलर के बीच घट बढ हुई।

यह भी पढ़े | Sherlyn Chopra Hot Photos: शर्लिन चोपड़ा ने नेट गाउन पहन फैंस किया हैरान, हॉटनेस देखते रह जाएंगे आप.

घरेलू मोर्चे पर 30 शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार का सूचकांक कारोबार के समापन पर 258.50 अंक की तेजी के साथ 39,302.85 अंक पर बंद हुआ है।

शेयर बाजार के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने मंगलवार को 1,170.89 करोड़ रुपये के शेयरों की लिवाली की।

यह भी पढ़े | Pan Card Lost: पैन कार्ड खो जाने पर ना लें टेंशन, ऐसे ऑनलाइन आवेदन कर चंद दिनों में फिर पाएं अपना जरुरी दस्तावेज.

वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड वायदा का भाव 2.44 प्रतिशत की तेजी के साथ 41.52 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

बाजार सूत्रों के अनुसार अमेरिका के फेडरल रिजर्व के नीतिगत निर्णय से पहले डालर सूचकांक मामूली नरम रहा।

राजेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2020 07:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).