जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे चढ़कर 82.68 पर पहुंचा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा में ऊपरी स्तर से कमजोरी के चलते रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 11 पैसे बढ़कर 82.68 पर पहुंच गया।
मुंबई, 28 फरवरी अमेरिकी मुद्रा में ऊपरी स्तर से कमजोरी के चलते रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 11 पैसे बढ़कर 82.68 पर पहुंच गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि विदेशी कोषों की लगातार निकासी के कारण रुपये की बढ़त सीमित हुई।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.69 पर खुला और पिछले बंद भाव के मुकाबले 11 पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए 82.68 के स्तर पर पहुंच गया।
रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.79 पर बंद हुआ था।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 फीसदी बढ़कर 104.73 पर पहुंच गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.17 प्रतिशत बढ़कर 82.59 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध रूप से 2,022.52 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 28, 2023 10:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

