जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 11 पैसे चढ़कर 82.48 पर पहुंचा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे चढ़कर 82.48 पर पहुंच गया।
मुंबई, 20 मार्च कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे चढ़कर 82.48 पर पहुंच गया।
कारोबारियों ने कहा कि अमेरिकी डॉलर की मजबूती और घरेलू शेयर बाजार के साथ-साथ वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोर रूख से रुपये की बढ़त सीमित रही।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.48 पर मजबूत खुला, फिर कुछ गिरावट के साथ 82.52 के स्तर पर आ गया। कुछ देर बाद रुपया 11 पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए 82.48 पर कारोबार कर रहा था।
घरेलू मुद्रा 82.46 से 82.55 के दायरे में कारोबार कर रहा था।
रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.59 के स्तर पर बंद हुआ था।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 फीसदी बढ़कर 103.87 पर पहुंच गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.52 प्रतिशत गिरकर 75.59 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
विदेशी निवेशक शुक्रवार को भी शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने इस दिन 1,766.53 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 20, 2023 10:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

