जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे बढ़कर 74.17 पर पहुंचा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और विदेशी बाजारों में कमजोर हुए अमेरिकी मुद्रा से निवेशकों की धारणा मजबूत होने से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे बढ़कर 74.17 पर पहुंच गया।
मुंबई, 18 नवंबर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और विदेशी बाजारों में कमजोर हुए अमेरिकी मुद्रा से निवेशकों की धारणा मजबूत होने से बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे बढ़कर 74.17 पर पहुंच गया।
विदेशी मुद्रा डीलरों ने कहा कि हालांकि, घरेलू शेयर बाजारों में बिकवाली के दबाव ने रुपये की बढ़त को सीमित कर दिया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय में, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 74.10 पर खुला, लेकिन बाद में हल्का कमजोर होकर 74.17 हो गया, शुरुआती कारोबार में 11 पैसे की वृद्धि हुई।
बुधवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.28 पर बंद हुआ था।
डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत फिसलकर 95.74 पर आ गया।
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.52 प्रतिशत की गिरावट के साथ 79.86 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 18, 2021 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

