एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 11 पैसे मजबूत होकर 73.04 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डॉलर की नरमी तथा विदेशी निवेशकों की जारी लिवाली के दम पर रुपये में लगातार तीसरे दिन मजबूती रही। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया बृहस्पतिवार को 11 पैसे मजबूत होकर 73.04 प्रति डॉलर पर रहा।

जरुरी जानकारी | रुपया 11 पैसे मजबूत होकर 73.04 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 14 जनवरी डॉलर की नरमी तथा विदेशी निवेशकों की जारी लिवाली के दम पर रुपये में लगातार तीसरे दिन मजबूती रही। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में रुपया बृहस्पतिवार को 11 पैसे मजबूत होकर 73.04 प्रति डॉलर पर रहा।

रुपया 73.18 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान इसने 72.97 प्रति डॉलर के दिवस के उच्चतम स्तर और 73.18 प्रति डॉलर के दिवस के निचले स्तर को छुआ। अंतत: यह पिछले दिवस के मुकाबले 11 पैसे की बढ़त लेकर 73.04 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

घरेलू मोर्चे पर बीएसई सेंसेक्स 91.84 अंक यानी 0.19 प्रतिशत बढ़कर 49,584.16 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 30.75 अंक यानी 0.21 प्रतिशत बढ़कर 14,595.60 अंक पर रहा।

छह प्रमुख अंतरराष्ट्रीय मुद्राओं के बास्केट में डॉलर का सूचकांक 0.11 प्रतिशत गिरकर 90.26 पर आ गया।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशक (एफपीआई) पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार बने रहे। बुधवार को उन्होंने 1,879.06 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध खरीदारी की।

इस बीच कच्चा तेल के अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड का वायदा 0.21 प्रतिशत गिरकर 55.94 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2021 06:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).