जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 10 पैसे चढ़कर 82.81 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया आठ माह के निचले स्तर से उबरते हुए 10 पैसे चढ़कर 82.81 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अन्य विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर में कमजोरी से रुपया बढ़त में रहा।
मुंबई, नौ अगस्त अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया आठ माह के निचले स्तर से उबरते हुए 10 पैसे चढ़कर 82.81 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अन्य विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर में कमजोरी से रुपया बढ़त में रहा।
विश्लेषकों ने कहा कि स्थानीय शेयर बाजारों में कमजोरी के रुख, विदेशी कोषों की निकासी और कच्चे तेल के दाम 85 डॉलर प्रति बैरल पर पार होने से रुपये का लाभ सीमित रहा।
बाजार भागीदारों को अमेरिका के मुद्रास्फीति के आंकड़ों, ब्रिटेन के जीडीपी के आंकड़ों और रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के नतीजों का इंतजार है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.83 पर खुला, और फिर 82.80 पर पहुंच गया। बाद में रुपया 82.81 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था। यह पिछले बंद स्तर की तुलना में 10 पैसे की बढ़त है। मंगलवार को रुपया 82.91 प्रति डॉलर के आठ माह के निचले स्तर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत गिरकर 102.45 पर आ गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.21 प्रतिशत के नुकसान से 85.99 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 09, 2023 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

