जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे चढ़कर 82.30 पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेश में डॉलर के कमजोर होने और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे की तेजी के साथ 82.30 पर पहुंच गया।
मुंबई, दो जून विदेश में डॉलर के कमजोर होने और घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख के बीच शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे की तेजी के साथ 82.30 पर पहुंच गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.31 पर खुला और फिर पिछले बंद के मुकाबले 10 पैसे की बढ़त दर्ज करते हुए 82.30 तक पहुंच गया।
रुपया बृहस्पतिवार को डॉलर के मुकाबले 82.40 पर बंद हुआ था।
इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 फीसदी गिरकर 103.47 पर आ गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.65 प्रतिशत बढ़कर 74.76 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 71.07 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 02, 2023 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

