एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे चढ़कर 83.87 पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को 10 पैसे मजबूत होकर 83.87 (अस्थायी) पर बंद हुआ। रुपये में यह मजबूती कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और घरेलू शेयर बाजारों में मजबूत रुख के कारण आई है।

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे चढ़कर 83.87 पर

मुंबई, 29 अगस्त अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को 10 पैसे मजबूत होकर 83.87 (अस्थायी) पर बंद हुआ। रुपये में यह मजबूती कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और घरेलू शेयर बाजारों में मजबूत रुख के कारण आई है।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि बाजार अमेरिकी सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) और अमेरिकी व्यक्तिगत उपभोग व्यय (पीसीई) मुद्रास्फीति के आंकड़ों से संकेतों का इंतजार कर रहा है, क्योंकि फेडरल रिजर्व के निर्णय को प्रभावित करने की क्षमता होने के कारण ये आंकड़े महत्वपूर्ण है। अमेरिका का शीर्ष बैंक सितंबर की बैठक में नीतिगत दर में कटौती पर विचार कर सकता है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.92 प्रति डॉलर पर खुला और दिन में कारोबार के दौरान 83.84 प्रति डॉलर के उच्च स्तर को छूने के बाद कारोबार के अंत में 83.87 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। यह पिछले बंद स्तर से 10 पैसे की बढ़त है।

पिछले कारोबारी सत्र में बुधवार को रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 83.97 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

एलकेपी सिक्योरिटीज के उपाध्यक्ष (जिंस और मुद्रा के) जतिन त्रिवेदी के अनुसार, ब्याज दर में कटौती की उम्मीद से रुपये में 10 पैसे की बढ़त हुई और इसने रुपये को 84.00 से नीचे गिरने से रोका।

उन्होंने कहा, ‘रुपये में तेजी 84.00 के आसपास मजबूत मांग के कारण बनी हुई है, तथा 83.75 पर प्रतिरोध देखा जा रहा है। रुपये के 84.00-83.70 के बीच सकारात्मक दायरे में कारोबार करने की उम्मीद है।’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.11 प्रतिशत बढ़कर 101.20 हो गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.34 प्रतिशत घटकर 78.38 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 349.05 अंक बढ़कर रिकॉर्ड 82,134.61 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 99.60 अंक की बढ़त के साथ 25,151.95 अंक पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 1,347.53 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2024 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).