एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में स्थिर रहा, चार पैसे बढ़कर 74.39 प्रति डॉलर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया स्थिर रहा और चार पैसे चढ़कर 74.39 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में स्थिर रहा, चार पैसे बढ़कर 74.39 प्रति डॉलर

मुंबई, 11 अगस्त घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख के बीच अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया स्थिर रहा और चार पैसे चढ़कर 74.39 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

रुपया शुरुआत में 74.43 प्रति डॉलर पर खुलने के बाद, चार पैसे की बढ़त के साथ 74.39 प्रति डॉलर पर आ गया।

मंगलवार को रुपया 74.43 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 93.08 पर था।

वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 70.45 प्रति डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, बीएसई सेंसेक्स 218.9 अंक या 0.40 प्रतिशत नीचे गिरकर 54,335.76 पर जबकि एनएसई निफ्टी 68.25 अंक या 0.42 प्रतिशत गिरकर 16,211.85 पर कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2021 11:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).