जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 72.52 रुपये पर लगभग अपरिवर्तित रहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी मुद्राओं के समक्ष डॉलर में लगातार मजबूती और घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला थमने के बीच शुक्रवार को अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर एक पैसे सुधर कर 72.52 पर बंद हुई।
मुंबई, 19 मार्च विदेशी मुद्राओं के समक्ष डॉलर में लगातार मजबूती और घरेलू शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला थमने के बीच शुक्रवार को अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर एक पैसे सुधर कर 72.52 पर बंद हुई।
अंतरबैंक विदेशी विनिमय बाजार में रुपया, अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 72.57 पर कमजोर खुला कारोबार के दौरान रुपया प्रति डालर 72.46 के उच्च स्तर और 72.58 के निम्न स्तर को छूने के बाद अंत में एक पैसे की तेजी दर्शाता 72.52 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
बृहस्पतिवारा को रुपया, अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 72.53 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत बढ़कर 91.94 पर पहुंच गया।
वैश्विक जिंस बाजार में ब्रेंट क्रूड वायदा 1.33 प्रतिशत बढ़कर 64.12 डालर प्रति बैरल हो गया।
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 641.72 अंकों की तेजी के साथ 49,858.24 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक स्थानीय शेयर बाजार में लिवाल बने हुए हैं और उन्होंने बृहस्पतिवार को 1,258.47 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध लिवाली की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2021 05:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

