जरुरी जानकारी | रुपया 83.26 प्रति डॉलर के भाव पर स्थिर रहा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 83.26 के भाव (अस्थायी) पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव के बराबर है। कमजोर घरेलू शेयर बाजारों और विदेशी कोषों की सतत निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।
मुंबई, 31 अक्टूबर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया मंगलवार को 83.26 के भाव (अस्थायी) पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव के बराबर है। कमजोर घरेलू शेयर बाजारों और विदेशी कोषों की सतत निकासी से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि पश्चिम एशिया में जारी भू-राजनीतिक तनाव के बीच कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से स्थानीय मुद्रा को थोड़ा समर्थन मिला।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.26 पर खुला और अंत में डॉलर के मुकाबले इतने ही स्तर पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान रुपया सीमित दायरे में रहा और इसने 83.25 के उच्चस्तर एवं 83.27 के निम्न स्तर को भी छुआ।
रुपया सोमवार को 83.26 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था। इस तरह डॉलर के मुकाबले अपरिवर्तित बना रहा।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.07 प्रतिशत की गिरावट के साथ 106.04 पर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.90 प्रतिशत की बढ़त के साथ 88.24 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने सोमवार को 1,761.86 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2023 04:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

