एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया हानि से उबरा, 15 पैसे बढ़कर 73.25 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में सुधार के रुख और डॉलर सूचकांक के कमजोर रहने से विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया 15 पैसे बढ़कर 73.25 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया हानि से उबरा, 15 पैसे बढ़कर 73.25 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ

मुंबई, 12 जनवरी घरेलू शेयर बाजार में सुधार के रुख और डॉलर सूचकांक के कमजोर रहने से विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया 15 पैसे बढ़कर 73.25 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 73.42 रुपये प्रति डालर पर कमजोर खुला लेकिन बाद में इसमें सुधार हुआ और कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 15 पैसे की तेजी दर्शाता बंद हुआ। कारोबारी सत्र के दौरान यह 73.24 रुपये के दिन के उच्चतम स्तर और 73.44 रुपये के निम्नतम स्तर को छू गया। इससे पहले सोमवार को रुपया 73.40 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत गिरकर 90.38 अंक रह गया।

वैश्विक बाजार में कच्चे तेल का मानक माने जाने वाला ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.71 प्रतिशत बढ़कर 56.61 डालर प्रति बैरल हो गया।

एक्सचेंज के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे जिन्होंने सोमवार को 3,138.90 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 12, 2021 06:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).