एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे टूटकर 73.66 के स्तर पर पहुंचा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत दरों पर यथास्थिति बनाए रखने के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 24 पैसे टूटकर 73.66 पर आ गया।

जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 24 पैसे टूटकर 73.66 के स्तर पर पहुंचा

मुंबई, सात अप्रैल भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा नीतिगत दरों पर यथास्थिति बनाए रखने के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 24 पैसे टूटकर 73.66 पर आ गया।

केंद्रीय बैंक ने नीतिगत समीक्षा में रेपो दर को चार प्रतिशत पर अपरिवर्तित रखा, लेकिन चेतावनी दी कि हाल ही में कोविड-19 संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी ने आर्थिक वृद्धि को लेकर अनिश्चितता पैदा की है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.52 पर खुला और आगे गिरावट दर्ज करते हुए 73.66 पर आ गया, जो पिछले बंद के मुकाबले 24 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 73.42 पर बंद हुआ था।

इसबीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत गिरकर 92.32 पर आ गया।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.46 प्रतिशत बढ़कर 63.03 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2021 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).