एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे नरम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में लगातार चार दिन से चल रही तेजी पर शुक्रवार को ब्रेक लगा और यह दो पैसे नरम पड़ कर प्रति डॉलर 74.09 रुपये (अनंतिम) पर बंद हुई।

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे नरम

मुंबई, 30 अप्रैल डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर में लगातार चार दिन से चल रही तेजी पर शुक्रवार को ब्रेक लगा और यह दो पैसे नरम पड़ कर प्रति डॉलर 74.09 रुपये (अनंतिम) पर बंद हुई।

अंतर बैंक विदेशी विनिमय बाजार में डॉलर 74.03 पर खुला। कारोबार के दौरान रुपये की विनिमय दर ऊंचे में 73.95 और नीचे में 74.12 तक गयी थी।

अंत में विनिमय दर 74.09 रुपये प्रति डालर पर बंद हुई। यह बृहस्पतिवार के 74.07 की तुलना में रुपये में दो पैसे की नर्मी दर्शाता है।

छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की बाजार स्थिति दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत चढ़ कर 90.80 अंक पर था।

घरेलू शेयर बाजारों में भारी बिकवाली के दबाव में बीएसई30 सेंसेक्स 983.58 अंक यानी 1.98 प्रतिशत गिर कर 48,782.36 और एनएसई 263.80 अंक यानी 1.77 प्रतिशत की गिरावट से 14,631.10 पर आ गया।

वैश्विक जिंस वायदा बाजार में ब्रेंट कच्चा तेल का भाव 1.21 प्रतिशत लुढ़क कर 67.73 डालर प्रति बैरल बोला जा रहा था।

विदेशी संस्थागत निवेशक स्थानीय शेयर बाजार में लिवाली पर लौट आये हैं। बृहस्पतिवार को विदेशी निवेशकों ने शेयर बाजार में 809.37 करोड़ रुपये की शुद्ध लिवाली की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2021 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).