एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे की मजबूती के साथ खुला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक रुझान के अनुरूप बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 19 पैसे की मजबूती के साथ 75.99 रुपया प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 19 पैसे की मजबूती के साथ खुला

मुंबई, 23 मार्च वैश्विक रुझान के अनुरूप बुधवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 19 पैसे की मजबूती के साथ 75.99 रुपया प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 76.08 के भाव पर खुला और जल्द ही मजबूती पकड़ते हुए 75.99 रुपये प्रति डॉलर के भाव पर पहुंच गया। इस तरह शुरुआती कारोबार में रुपये ने पिछले दिवस की तुलना में 19 पैसे की बढ़त दर्ज की।

मंगलवार को रुपया 76.18 रुपये प्रति डॉलर के भाव पर स्थिर रुख के साथ बंद हुआ था।

रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक श्रीराम अय्यर ने कहा कि बुधवार को रुपया मजबूती के साथ खुला जिसमें कच्चे तेल में आई नरमी की भी भूमिका है। हालांकि उन्होंने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व की तरफ से ब्याज दरें बढ़ने की आशंका से मजबूती प्रभावित हो सकती है।

अय्यर ने कहा कि एशिया और उभरते बाजारों में बुधवार को देखी गई शुरुआती बढ़त से रुपये को लेकर कारोबारियों की धारणा बेहतर हो सकती है।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.47 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.54 प्रतिशत बढ़कर 117.26 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2022 11:05 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).