जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले स्थिर खुला
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख और विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले स्थिर खुला।
मुंबई, 14 जून घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक रुख और विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले स्थिर खुला।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.54 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.52 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।
रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.54 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की बढ़त के साथ 105.29 पर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.44 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.39 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 3,033 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2024 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

