एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में एक पैसे की बढ़त के साथ 83.72 प्रति डॉलर पर खुला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में एक पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.72 पर खुला।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में एक पैसे की बढ़त के साथ 83.72 प्रति डॉलर पर खुला

नयी दिल्ली, 31 जुलाई रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में एक पैसे की बढ़त के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.72 पर खुला।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि ने विदेशों में डॉलर की गिरावट के बाद रुपये की बढ़त को सीमित किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.72 प्रति डॉलर पर खुला जो पिछले बंद भाव से एक पैसे की बढ़त है। शुरुआती सौदों में उसने 83.70 से 83.72 प्रति डॉलर के बीच सीमित दायरे में कारोबार किया।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.36 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.49 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.80 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयर वाला बीएसई सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरा रहा और शुरुआती कारोबार में 200 अंक से अधिक की बढ़त के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। सुबह नौ बजकर 35 मिनट पर यह 62.35 अंक की बढ़त के साथ 81,517.75 अंक पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 5,598.64 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2024 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).