जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में दो पैसे टूटकर 86.40 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी पूंजी की निकासी और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे टूटकर 86.40 प्रति डॉलर पर आ गया।
मुंबई, 23 जुलाई विदेशी पूंजी की निकासी और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे टूटकर 86.40 प्रति डॉलर पर आ गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख ने रुपये में भारी गिरावट को रोका जबकि अमेरिका के जापान के साथ व्यापार समझौते की घोषणा के बाद अमेरिकी मुद्रा मजबूत हुई है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया कमजोर रुख के साथ 86.46 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती कारोबार में थोड़ा सुधार के साथ 86.40 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद स्तर से दो पैसे की गिरावट दर्शाता है।
रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 86.38 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की बढ़त के साथ 97.15 पर आ गया।
घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार 209.09 अंक की बढ़त के साथ 82,395.90 अंक पर जबकि निफ्टी 60.45 अंक चढ़कर 25,121.35 अंक पर पहुंच गया।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.29 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68.79 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) मंगलवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,548.92 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2025 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

