जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले चार पैसे टूटकर 85.19 पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में कारोबार करता हुआ चार पैसे कमजोर होकर 85.19 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। सकारात्मक घरेलू शेयर बाजारों से मिले समर्थन को निवेशकों द्वारा डॉलर की पुनर्खरीद ने बेअसर कर दिया।
मुंबई, 22 अप्रैल रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सीमित दायरे में कारोबार करता हुआ चार पैसे कमजोर होकर 85.19 रुपये प्रति डॉलर पर आ गया। सकारात्मक घरेलू शेयर बाजारों से मिले समर्थन को निवेशकों द्वारा डॉलर की पुनर्खरीद ने बेअसर कर दिया।
विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि शुल्क और अमेरिकी मौद्रिक नीति से उत्पन्न आर्थिक प्रतिकूलताओं के बारे में चिंता बनी हुई है, जिससे मांग में कमी आ सकती है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.11 प्रति डॉलर पर खुला और शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले 85.19 पर आ गया जो पिछले बंद भाव से चार पैसे की गिरावट है।
रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 23 पैसे मजबूत होकर 85.15 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.19 प्रतिशत की गिरावट के साथ 98.09 पर रहा।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.53 प्रतिशत चढ़कर 66.61 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर आ गया।
घरेलू शेयर बाजार में, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 155.28 अंक चढ़कर 79,563.78 पर पहुंच गया, जबकि एनएसई निफ्टी 37.30 अंक बढ़कर 24,162.85 पर पहुंच गया।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को शुद्ध आधार पर 1,970.17 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 22, 2025 10:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

