एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 30 पैसे टूटकर 85.88 प्रति डॉलर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 30 पैसे टूटकर 85.88 प्रति डॉलर पर आ गया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 30 पैसे टूटकर 85.88 प्रति डॉलर

मुंबई, नौ मई भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में 30 पैसे टूटकर 85.88 प्रति डॉलर पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि भारत और पाकिस्तान के बीच भू-राजनीतिक तनाव के कारण निवेशक सतर्क हो गए हैं जिससे रुपये में कमजोरी आई। इसके अलावा, अमेरिकी डॉलर की बढ़ती मांग ने निवेशकों की भावनाओं को और प्रभावित किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.88 प्रति डॉलर पर खुला जो पिछले बंद भाव से 30 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.58 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 100.65 पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसेक्स 589.96 अंक की गिरावट के साथ 79,744.85 अंक पर जबकि निफ्टी 195.50 अंक फिसलकर 24,078.30 अंक पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 63.03 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,007.96 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2025 10:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).