जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 26 पैसे टूटकर 85.78 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जवाबी शुल्क की घोषणा के बाद बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 26 पैसे टूटकर 85.78 प्रति डॉलर पर आ गया।
मुंबई, तीन अप्रैल अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जवाबी शुल्क की घोषणा के बाद बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में रुपया 26 पैसे टूटकर 85.78 प्रति डॉलर पर आ गया।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वैश्विक स्तर पर अमेरिकी उत्पादों पर लगाए गए उच्च शुल्कों का मुकाबला करने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए करीब 60 देशों पर जवाबी शुल्क लगाने की घोषणा की है। उन्होंने भारत पर 27 प्रतिशत जवाबी शुल्क की घोषणा करते हुए कहा कि अमेरिकी वस्तुओं पर भारत उच्च आयात शुल्क वसूलता है।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि ट्रंप के जवाबी शुल्क ने बाजार में हलचल मचा दी और निवेशकों ने सुरक्षित पनाहगाह की तलाश शुरू कर दी।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 85.77 पर खुला। फिर लुढ़कर 85.78 प्रति डॉलर पर आ गया, जो पिछले बंद भाव से 26 पैसे की गिरावट दर्शाता है।
रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.52 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.72 प्रतिशत की गिरावट के साथ 103.06 पर रहा।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 2.20 प्रतिशत लुढ़ककर 73.30 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,538.88 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 03, 2025 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

