एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 19 पैसे टूटकर 85.89 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 19 पैसे टूटकर 85.89 पर आ गया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 19 पैसे टूटकर 85.89 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 11 जुलाई रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 19 पैसे टूटकर 85.89 पर आ गया।

अमेरिका के अगले महीने से कनाडा पर 35 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा के बाद निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया, डॉलर के मुकाबले 85.76 पर खुला। फिर 85.89 प्रति डॉलर पर लुढ़क गया जो पिछले बंद भाव से 19 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.70 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 97.79 पर आ गया।

घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 234.74 अंक की गिरावट के साथ 82,955.54 अंक पर जबकि निफ्टी 58.55 अंक फिसलकर 25,296.70 अंक पर आ गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.28 प्रतिशत की बढ़त के साथ 68.83 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 221.06 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).